By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Lucknow 360The Lucknow 360The Lucknow 360
  • होम
  • ताज़ा ख़बरें
  • लखनऊ
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • व्यापार
    • टेक्नोलॉजी
  • और देखें
    • नौकरी
    • अपराध
    • मौसम
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • जन मुद्दे
    • विशेष रिपोर्ट
  • खेल
  • संपादकीय
Reading: लखनऊ: Omaxe City पर जमीन कब्जाने और घर खाली कराने का आरोप, सरोजनी नगर तहसील में ग्रामीणों का भारी हंगामा
Share
Notification
Font ResizerAa
The Lucknow 360The Lucknow 360
Font ResizerAa
  • होम
  • ताज़ा खबरें
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरें
  • देश
    • दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
  • राजनीति
  • खेल
  • विशेष रिपोर्ट
  • व्यापार
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US

© 2026 The Lucknow 360. All Rights Reserved.

Proudly Made by Akshant Media Solution

The Lucknow 360 > अपराध > लखनऊ: Omaxe City पर जमीन कब्जाने और घर खाली कराने का आरोप, सरोजनी नगर तहसील में ग्रामीणों का भारी हंगामा
अपराधउत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ: Omaxe City पर जमीन कब्जाने और घर खाली कराने का आरोप, सरोजनी नगर तहसील में ग्रामीणों का भारी हंगामा

Desk
Last updated: April 4, 2026 5:05 PM
Desk
2 weeks ago
Share
ग्रामीणों ने ओमेक्स सिटी प्रबंधन पर उनकी जमीनों पर जबरन कब्जा करने और मकान खाली कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया।
SHARE

लखनऊ (राजधानी न्यूज): लखनऊ के सरोजनी नगर तहसील में शनिवार को आयोजित ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ उस समय हंगामे की भेंट चढ़ गया, जब अली नगर खुर्द के सैकड़ों ग्रामीणों ने बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उत्तर प्रदेश क्रांति किसान यूनियन के बैनर तले एकजुट हुए ग्रामीणों ने ओमेक्स सिटी (Omaxe City) प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया।

Contents
  • रास्ते बंद करने और श्मशान की भूमि कब्जाने का आरोप
  • एसडीएम का आश्वासन: “जांच कर होगी सख्त कार्रवाई”

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में दोपहर करीब 12:30 बजे ग्रामीण तहसील परिसर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिल्डर द्वारा उनकी निजी जमीनों पर जबरन कब्जा किया जा रहा है और पुश्तैनी मकानों को खाली करने के लिए उन पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है।

सरोजनी नगर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में अली नगर खुर्द के ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।

रास्ते बंद करने और श्मशान की भूमि कब्जाने का आरोप

ग्रामीणों ने समाधान दिवस में अधिकारियों के सामने अपनी पीड़ा रखते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए:

रास्ते पर टीन शेड: विजय सिंह यादव ने बताया कि कंपनी के लोग ग्रामीणों के घरों के सामने गड्ढे खोदकर लोहे की टीन शेड वाली बाउंड्री वॉल खड़ी कर रहे हैं, जिससे लोगों का आना-जाना पूरी तरह बंद हो गया है।

ग्राम समाज की भूमि: ग्रामीणों का दावा है कि बिल्डर ने ग्राम समाज की उस जमीन पर भी कब्जा कर लिया है जो राजस्व रिकॉर्ड में श्मशान के लिए दर्ज है।

किसान पथ पर अंधेरा: प्रदर्शनकारियों ने किसान पथ की सर्विस लेन पर स्ट्रीट लाइट न होने का मुद्दा भी उठाया, जिससे रात के समय सुरक्षा का गंभीर संकट बना रहता है।

किसान नेता ने मांग की कि ग्रामीणों को इस समस्या से निजात दिलाई जाए।

एसडीएम का आश्वासन: “जांच कर होगी सख्त कार्रवाई”

करीब एक घंटे तक चले हंगामे और अफरा-तफरी के माहौल के बाद एसडीएम अंकित शुक्ला ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए राजस्व टीम को मौके पर जाकर पैमाइश करने और जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। एसडीएम ने भरोसा दिलाया कि यदि अवैध कब्जे की पुष्टि होती है, तो उसे तुरंत हटवाया जाएगा और दोषियों पर कार्रवाई होगी।

इसके अलावा, शाहपुर मझिगवां के ग्रामीणों ने भी बंजर भूमि (गाटा संख्या 221 व 222) पर दोबारा अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित जांच के आदेश दिए गए हैं।


‘नवाबों के शहर’ लखनऊ की हवा हुई जहरीली: दुनिया का 58वां सबसे प्रदूषित शहर बना; WHO मानक से 10 गुना ज्यादा जहर
लखनऊ में प्राइवेट स्कूलों के ‘सिंडिकेट’ पर DM का हंटर: 5 साल तक नहीं बदलेगी यूनिफॉर्म, मनमानी फीस पर 5 लाख का जुर्माना; पढ़ें सभी नए नियम
केस वापस लो वरना बम से उड़ा देंगे’; आशुतोष महाराज के वकील को भी उठवाने की धमकी, शामली पुलिस ने शुरू की जांच
Lucknow Metro का बड़ा कदम: दूसरे फेज के साथ देश के टॉप-10 नेटवर्क में होगी एंट्री; कानपुर और आगरा को पछाड़ा
Akhilesh Yadav का योगी सरकार पर तीखा हमला, बोले– “जागकर भी मदहोश हैं कुछ लोग”
TAGGED:Ali Nagar Khurd Villagers ProtestBuilder Mafia vs Farmers Uttar PradeshDainik Bhaskar Lucknow News 2026Encroachment Removal Order LucknowFarmer Protest Against Builders LucknowFarmer Rights and Land Seizure LucknowIllegal Construction on Banjar Land UPIllegal Land Occupation Shamshan Bhumi LucknowKisan Path Street Light Issue LucknowLucknow Local News April 2026Lucknow News Live Update TodayLucknow Property Dispute Update.Lucknow Real Estate Land IssuesLucknow Tehsil News Today HindiOmaxe City Boundary Wall IssueOmaxe City Encroachment ComplaintOmaxe City Land Dispute LucknowPrashant Tripathi News LucknowRevenue Record Investigation LucknowSampoorna Samadhan Diwas Lucknow 4 April 2026Sarojini Nagar Administrative ActionSarojini Nagar Tehsil Lucknow NewsSDM Ankit Shukla Sarojini NagarShahpur Majhigawa Land DisputeTehsil Lucknow Public Grievance RedressalUP Government Samadhan Diwas HighlightsUP Kranti Kisan Union Protest LucknowVijay Yadav Kisan Union Leader LucknowVillage Security and Street Lights LucknowVillagers vs Omaxe City Lucknow
Share This Article
Facebook Email Print
Share
Previous Article लखनऊ की सड़कों पर गंदगी देख भड़के प्रभारी मंत्री: मेयर के साथ 4 वार्डों में की छापेमारी; LSA हेड को लगी कड़ी फटकार
Next Article सिधौली में मौत का व्यापार: गर्भवती महिला की जान जाने के बाद ‘किंग अस्पताल’ सील; SDM और CHC अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Lucknow 360" is a digital news platform india, based in Lucknow. Focused on credible, factual, and ground-based journalism.
The platform delivers timely news, in-depth reports, and public-interest stories, covering local, regional, and national issues with editorial responsibility and journalistic integrity.

  • अपराध
  • खेल
  • जन मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • विशेष रिपोर्ट
  • राय / संपादकीय
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Editorial Ethics Policy
  • Disclaimer
  • DMCA

Find Us on Socials

© 2026 The Lucknow 360. All Rights Reserved. Proudly Made by Akshant Media Solution

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?