By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Lucknow 360The Lucknow 360The Lucknow 360
  • होम
  • ताज़ा ख़बरें
  • लखनऊ
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • व्यापार
    • टेक्नोलॉजी
  • और देखें
    • नौकरी
    • अपराध
    • मौसम
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • जन मुद्दे
    • विशेष रिपोर्ट
  • खेल
  • संपादकीय
Reading: UP विधानसभा में महिला आरक्षण पर महासंग्राम: CM Yogi बोले- “सपा-कांग्रेस जन्मजात महिला विरोधी”; विपक्ष ने कहा- “परिसीमन का छलावा”
Share
Notification
Font ResizerAa
The Lucknow 360The Lucknow 360
Font ResizerAa
  • होम
  • ताज़ा खबरें
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरें
  • देश
    • दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
  • राजनीति
  • खेल
  • विशेष रिपोर्ट
  • व्यापार
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US

© 2026 The Lucknow 360. All Rights Reserved.

Proudly Made by Akshant Media Solution

The Lucknow 360 > उत्तर प्रदेश > UP विधानसभा में महिला आरक्षण पर महासंग्राम: CM Yogi बोले- “सपा-कांग्रेस जन्मजात महिला विरोधी”; विपक्ष ने कहा- “परिसीमन का छलावा”
उत्तर प्रदेशराजस्थानलखनऊ

UP विधानसभा में महिला आरक्षण पर महासंग्राम: CM Yogi बोले- “सपा-कांग्रेस जन्मजात महिला विरोधी”; विपक्ष ने कहा- “परिसीमन का छलावा”

Desk
Last updated: May 1, 2026 12:31 AM
Desk
1 day ago
Share
UP विधानसभा में हंगामा
SHARE

लखनऊ (राजधानी न्यूज): उत्तर प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद में महिला आरक्षण और परिसीमन (Delimitation) विधेयक को लेकर बुधवार को जबरदस्त हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हुई इस तीखी बहस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चरम पर रहा। एक तरफ सरकार ने विपक्ष को ‘महिला विरोधी’ करार दिया, तो वहीं विपक्ष ने विधेयक को केवल ‘राजनीतिक हथकंडा’ बताते हुए इसे खारिज कर दिया।

Contents
  • विपक्ष का वार: “यह आरक्षण नहीं, परिसीमन का छलावा है”
  • सीएम योगी का पलटवार: “सपा-कांग्रेस गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग”
  • महिला सदस्यों ने भरी हुंकार: “हमें भीख नहीं, अधिकार चाहिए”
सपा विधायक रागिनी सोनकर ने कविता पढ़ी- मैं यूपी की नारी हूं, हर रोज जलाई जाती हूं.…राम राज्य का झांसा देकर बलि चढ़ाई जाती हूं।

विपक्ष का वार: “यह आरक्षण नहीं, परिसीमन का छलावा है”

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने सरकार को घेरे में लेते हुए कहा कि भाजपा इस विधेयक के जरिए प्रदेश को गुमराह कर रही है।

आरक्षण पर सवाल: विपक्ष का तर्क है कि 33 फीसदी महिला आरक्षण 2023 में ही पारित हो चुका है। सरकार जिस बिल को पेश कर रही है, वह वास्तव में ‘परिसीमन’ से जुड़ा है।

कोटा-विदिन-कोटा: सपा नेता ने मांग की कि 33 फीसदी आरक्षण के भीतर पिछड़ी, दलित और मुस्लिम महिलाओं के लिए आरक्षण (Quota) तय किया जाए। उन्होंने मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए कहा कि पंचायतों में महिलाओं को सम्मान सपा की देन है।

हिटलर से तुलना: राजेंद्र चौधरी ने भाजपा मंत्रियों की कार्यशैली की तुलना ‘हिटलर के प्रचार मंत्री गार्बल्स’ से करते हुए इसे संविधान का उल्लंघन बताया। वहीं, शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा राजनीतिक नफा-नुकसान देखकर काम कर रही है और यह सब 2027 के चुनाव की घबराहट है।

विधानसभा के बाहर सपा का हंगामा।

सीएम योगी का पलटवार: “सपा-कांग्रेस गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग”

सदन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें ‘जन्मजात महिला विरोधी’ बताया।

पुरानी घटनाओं की याद: सीएम ने सपा को ‘स्टेट गेस्ट हाउस कांड’ की याद दिलाते हुए कहा कि जिन्हें महिलाओं के सम्मान की चिंता नहीं, वे आज आरक्षण की बात कर रहे हैं।

नैतिक साहस की चुनौती: योगी ने विपक्ष को चुनौती दी कि अगर उनमें नैतिक साहस है, तो वे चर्चा में भाग लें और बताएं कि उन्होंने ‘नारी शक्ति वंदन’ विधेयक का विरोध क्यों किया।

दोहरा चरित्र: योगी ने कहा कि विपक्ष गिरगिट की तरह रंग बदलता है। उन्होंने सपा-कांग्रेस के सदस्यों से कहा कि अगर उन्हें अपने नेताओं की गलती का अहसास है, तो वे सदन में माफी मांगें या निंदा प्रस्ताव पारित करें।

महिला सदस्यों ने भरी हुंकार: “हमें भीख नहीं, अधिकार चाहिए”

सदन में मौजूद महिला मंत्रियों और सदस्यों ने विपक्ष के रुख पर कड़ी नाराजगी जताई।

अपमान नहीं भूलेंगी महिलाएं: सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि नारी सब कुछ भूल सकती है, लेकिन अपमान नहीं। उन्होंने विपक्ष पर ‘महिला अधिकारों की भ्रूण हत्या’ का आरोप लगाया।

अधिकारों की लड़ाई: राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि 17 अप्रैल का दिन काला दिन था। महिलाओं को अब भीख नहीं, अधिकार चाहिए।

विधानसभा सत्र

सशक्तीकरण पर जोर: मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि जब महिलाएं संसद जाएंगी, तभी अपनी बात खुद रख सकेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आधी आबादी की कोई जाति नहीं होती, वह केवल ‘महिला’ है।

उन्नाव कोतवाली में खाकी का काला खेल: अखिलेश का दावा सही? हथेली गरम, पुलिस नरम?
राजा भैया की विरासत संभालेंगे शिवराज और बृजराज: कुंडा के ‘छोटे राजा-बड़े राजा’ की सियासत में एंट्री ; शुरू किया जनसंपर्क
योगी सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा: अब रिटायरमेंट पर मिलेंगे 25 लाख, ग्रेच्युटी सीमा में भारी बढ़ोतरी
सिधौली में मौत का व्यापार: गर्भवती महिला की जान जाने के बाद ‘किंग अस्पताल’ सील; SDM और CHC अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई
लखनऊ में ‘गटर गैस’ वाली अनोखी चाय: कांग्रेसियों ने नाले में पाइप डालकर PM Modi के फॉर्मूले को आजमाया, बोले- ‘साइंटिस्ट पीएम का आइडिया फेल’
TAGGED:Breaking News UP Politics 2026CM Yogi vs Opposition Women BillLal Bihari Yadav Women Reservation StandLucknow 360 News UpdatePratibha Shukla Women BillRajendra Chaudhary Assembly SpeechShivpal Singh Yadav BJP PoliticsSP Congress Women Anti Stance YogiState Guest House Incident Mentionthelucknow360newsupdateUP Assembly Monsoon Session 2026UP Vidhan Sabha Women Reservation Bill DebateWomen Reservation Bill Controversy.Women Reservation Delimitation RowWomen Reservation Quota Within Quota
Share This Article
Facebook Email Print
Share
Previous Article ‘Mr. U.P.’ का एनकाउंटर: ट्रिपल मर्डर का आरोपी जीतू सैनी ढेर; पत्नी- बहन बोलीं- “तसल्ली मिली”
Next Article मजदूर दिवस पर योगी सरकार का बड़ा ऐलान: 15 लाख श्रमिकों को मिलेगा 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा; बच्चों की पढ़ाई की भी ‘फुल गारंटी’
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Lucknow 360" is a digital news platform india, based in Lucknow. Focused on credible, factual, and ground-based journalism.
The platform delivers timely news, in-depth reports, and public-interest stories, covering local, regional, and national issues with editorial responsibility and journalistic integrity.

  • अपराध
  • खेल
  • जन मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • विशेष रिपोर्ट
  • राय / संपादकीय
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Editorial Ethics Policy
  • Disclaimer
  • DMCA

Find Us on Socials

© 2026 The Lucknow 360. All Rights Reserved. Proudly Made by Akshant Media Solution

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?