By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Lucknow 360The Lucknow 360The Lucknow 360
  • होम
  • ताज़ा ख़बरें
  • लखनऊ
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • व्यापार
    • टेक्नोलॉजी
  • और देखें
    • नौकरी
    • अपराध
    • मौसम
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • जन मुद्दे
    • विशेष रिपोर्ट
  • खेल
  • संपादकीय
Reading: CM Yogi पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर सपा नेता I P Singh पर FIR; हजरतगंज पुलिस ने दर्ज किया केस
Share
Notification
Font ResizerAa
The Lucknow 360The Lucknow 360
Font ResizerAa
  • होम
  • ताज़ा खबरें
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरें
  • देश
    • दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
  • राजनीति
  • खेल
  • विशेष रिपोर्ट
  • व्यापार
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US

© 2026 The Lucknow 360. All Rights Reserved.

Proudly Made by Akshant Media Solution

The Lucknow 360 > उत्तर प्रदेश > CM Yogi पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर सपा नेता I P Singh पर FIR; हजरतगंज पुलिस ने दर्ज किया केस
उत्तर प्रदेशलखनऊ

CM Yogi पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर सपा नेता I P Singh पर FIR; हजरतगंज पुलिस ने दर्ज किया केस

Desk
Last updated: April 9, 2026 9:29 PM
Desk
1 week ago
Share
I P SINGH, समाजवादी पार्टी
SHARE

लखनऊ (राजधानी न्यूज): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व राज्यमंत्री आईपी सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

Contents
  • एडिटेड वीडियो और जातिगत टिप्पणी का आरोप
  • विवादों से पुराना नाता: 2019 में बीजेपी ने किया था बाहर

यह कार्रवाई धर्म सिंह नामक युवक की शिकायत पर हुई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आईपी सिंह ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से मुख्यमंत्री की एक एडिटेड वीडियो पोस्ट की, जिसमें उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया। एफआईआर दर्ज होने के बाद आईपी सिंह ने तंज कसते हुए एक और पोस्ट किया और लिखा— “आपकी सरकार है, एक मीम डालने पर फांसी पर लटका दीजिए।”

एडिटेड वीडियो और जातिगत टिप्पणी का आरोप

पुलिस को दी गई तहरीर में निम्नलिखित बिंदुओं का उल्लेख किया गया है:

तस्वीर के साथ छेड़छाड़: वीडियो में मुख्यमंत्री की तस्वीर को एडिट कर उसे डांस वीडियो के रूप में दिखाया गया।

गंभीर आरोप: पोस्ट के साथ मुख्यमंत्री और सरकार पर आरक्षण, भर्ती घोटाले और विशिष्ट जातिगत टिप्पणियां की गईं, जिससे जनभावनाएं आहत हुई हैं।

डिजिटल साक्ष्य: पुलिस ने संबंधित पोस्ट के स्क्रीनशॉट और यूआरएल को साक्ष्य के तौर पर शामिल किया है।

I P Singh का tweet

विवादों से पुराना नाता: 2019 में बीजेपी ने किया था बाहर

आईपी सिंह अपनी तीखी बयानबाजी और सोशल मीडिया पोस्ट के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं:

भाजपा से निष्कासन: साल 2019 में राजनाथ सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर तत्कालीन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया था।

सपा में एंट्री: बीजेपी से निष्कासन के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी जॉइन की, जहाँ उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई।

लगातार हमलावर: सपा में आने के बाद भी वे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री समेत भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर लगातार तीखे हमले करते रहे हैं, जिसके चलते उन पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

हजरतगंज पुलिस का कहना है कि मामले की जांच साइबर सेल के साथ मिलकर की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रयागराज में सपा नेता का कोल्ड स्टोरेज ढहा: अमोनिया गैस टैंक फटने से हुआ जोरदार धमाका; 4 मजदूरों की मौत, 17 सुरक्षित निकाले गए
लखनऊ: Omaxe City पर जमीन कब्जाने और घर खाली कराने का आरोप, सरोजनी नगर तहसील में ग्रामीणों का भारी हंगामा
Lucknow Metro का बड़ा कदम: दूसरे फेज के साथ देश के टॉप-10 नेटवर्क में होगी एंट्री; कानपुर और आगरा को पछाड़ा
लखनऊ लॉ यूनिवर्सिटी के पूल में छात्र की मौत: 300 रुपए का टिकट और 14 फीट गहरे पानी में गई जान
आकाशवाणी लखनऊ का 89वां स्थापना दिवस: CM Yogi होंगे मुख्य अतिथि, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सजेगी सुरों की महफिल
TAGGED:Akhilesh Yadav Spokesperson IP Singh FIRBreaking News Lucknow PoliticalCasteist Remarks Controversy UP GovtCyber Cell Lucknow Investigation IP SinghDainik Bhaskar Lucknow IP Singh NewsDefamation Case UP CMDharm Singh Complainant IP Singh CaseDigital Evidence Political Case Lucknow.Edited Video CM Yogi CaseFormer Minister IP Singh Case NewsHazratganj Kotwali FIR CopyIP Singh Azamgarh Home Election OfficeIP Singh BJP Expulsion HistoryIP Singh FIR Lucknow HazratganjIP Singh Meem Controversy StatementIP Singh Reaction on FIRIP Singh Twitter Controversy TodayIP Singh Viral Post CM YogiLucknow 360 Political NewsLucknow Crime News Today HindiLucknow News Live Update TodayLucknow Police FIR Sapa SpokespersonPolitical Disputes Uttar Pradesh 2026Prashant Tripathi News LucknowSapa Leader IP Singh CM Yogi PostSapa National Spokesperson NewsSapa vs BJP Social Media WarSocial Media Guidelines UP PoliticsUP Government Action on Social MediaUP Politics News Today Hindi
Share This Article
Facebook Email Print
Share
Previous Article महायुद्ध पर ब्रेक: अमेरिका-ईरान में 14 दिन का ‘सीजफायर’; ट्रम्प की चेतावनी के बाद पाकिस्तान-चीन ने कराई सुलह
Next Article आजमगढ़ की अतरौलिया सीट पर NDA के दो ‘दिग्गज’ आमने-सामने; राजभर के दावे पर भड़के संजय निषाद, दी निर्दलीय लड़ने की चेतावनी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Lucknow 360" is a digital news platform india, based in Lucknow. Focused on credible, factual, and ground-based journalism.
The platform delivers timely news, in-depth reports, and public-interest stories, covering local, regional, and national issues with editorial responsibility and journalistic integrity.

  • अपराध
  • खेल
  • जन मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • विशेष रिपोर्ट
  • राय / संपादकीय
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Editorial Ethics Policy
  • Disclaimer
  • DMCA

Find Us on Socials

© 2026 The Lucknow 360. All Rights Reserved. Proudly Made by Akshant Media Solution

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?