लखनऊ (राजधानी न्यूज): राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित ‘मेपल ट्री ओमैक्स मिनी होटल’ में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक विवाहिता ने अपने पति को दूसरी युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इस दौरान जमकर हंगामा, मारपीट और गाली-गलौज हुई। मामले में पत्नी ने अपने पति और उस युवती के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत दी है।
होटल में हंगामा: रंगे हाथों पकड़ा गया पति
आलमबाग निवासी महिला ने बताया कि उन्हें लंबे समय से अपने पति के अवैध संबंधों का शक था। इसी शक की पुष्टि के लिए रविवार को वह कुछ महिलाओं और एक वकील के साथ सुशांत गोल्फ सिटी स्थित होटल पहुंचीं।
देर तक खटखटाया दरवाजा: महिला ने होटल के कमरे का दरवाजा काफी देर तक खटखटाया। जब दरवाजा खुला, तो अंदर पति के साथ एक युवती मौजूद थी, जो जल्दबाजी में कपड़े पहन रही थी।
मारपीट और छीना-झपटी: इस नजारे को देखते ही पत्नी आगबबूला हो गई। आरोप है कि पति और उस युवती ने मिलकर महिला और उसकी मां के साथ मारपीट की। धक्का-मुक्की में महिला फर्श पर गिर गई।
गहने लूटने का आरोप: पीड़ित महिला का आरोप है कि इस हाथापाई के दौरान उस युवती ने उनके हाथ से सोने का ब्रेसलेट भी छीन लिया और फिर अपने साथियों के साथ फरार हो गई।
#Lucknow के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में होटल मेपल ट्री ओमेक्स मिनी में रंगरलियां मनाते हुए पत्नी ने पति को पकड़ा,4 महीने के बेटी और पत्नी को छोड़ रंगरलियां मनाने होटल में गया था पति,पति का नाम आकाश कनौजिया बताया जा रहा है जो की भोपाल का रहने वाला है! @uptrafficpolice… pic.twitter.com/rA28OO223c
— सच की आवाज न्यूज़ चैनल (@KiCainala) May 3, 2026
4 साल पहले हुई थी लव मैरिज
पीड़ित महिला की ओर से पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, उनकी शादी 5 फरवरी 2022 को हुई थी।
बेटी के जन्म के बाद बढ़ा फासला: दंपति की एक बेटी भी है, जिसका जन्म नवंबर 2025 में हुआ था। महिला का कहना है कि बेटी के जन्म के बाद से ही पति का व्यवहार अचानक बदलने लगा था।
शिकायत: पत्नी ने शक के आधार पर निगरानी शुरू की और उसी का नतीजा था कि रविवार को उन्हें होटल का पता चला।
पुलिस का रुख
सुशांत गोल्फ सिटी थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित पत्नी की तहरीर मिल गई है। पुलिस अब होटल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




