UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 IAS अधिकारियों के तबादले; 8 जिलों को मिले नए DM

38 IAS अधिकारियों के तबादले

लखनऊ (राजधानी न्यूज): उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों का बड़ा फेरबदल किया है। इस तबादला सूची में प्रदेश के 8 महत्वपूर्ण जिलों में नए जिलाधिकारियों (DM) की तैनाती के साथ-साथ विकास प्राधिकरणों और शासन स्तर पर भी बड़े बदलाव किए गए हैं।

खास चर्चा: रिंकू सिंह राही को मिली जिम्मेदारी

इस तबादला सूची में राजस्व परिषद से संबद्ध रहे रिंकू सिंह राही की तैनाती पर सबकी नजरें टिकी हैं। उन्हें जालौन में संयुक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि रिंकू सिंह राही पिछले दिनों अपने पद से इस्तीफा देने और फिर उसे वापस लेने के मामले को लेकर खूब सुर्खियों में थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें काम नहीं दिया जा रहा था, जिसके चलते वे जनता की सेवा करने में असमर्थ थे। अब उन्हें नई जिम्मेदारी के साथ काम करने का अवसर मिला है।


जिलाधिकारियों (DM) की नई तैनाती

अधिकारी का नामपुरानी तैनातीनई तैनाती (DM)
मधुसूदन हुल्गीविशेष सचिव, मुख्यमंत्रीदेवरिया
सैमुअल पाल एनएमडी, केस्कोजौनपुर
आनंद वर्धनवीसी, गोरखपुर विकास प्राधिकरणमऊ
गौरव सिंह सोगरवालनगर आयुक्त, गोरखपुरमहाराजगंज
संतोष कुमार शर्माडीएम, महाराजगंजफिरोजाबाद
राजेंद्र पेंसियाडीएम, संभलमुरादाबाद
अंकित खंडेलवालनगर आयुक्त, आगरासंभल
अभिषेक पांडेयअपर भूमि व्यवस्था आयुक्तप्रतापगढ़

 

अनुज सिंहDM, मुरादाबादविशेष सचिव, मुख्यमंत्री
शिव सहाय अवस्थीDM, प्रतापगढ़CEO, UP राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण
दिव्या मित्तलDM, देवरियाविशेष सचिव, राजस्व विभाग
डॉ. दिनेश चंद्रDM, जौनपुरविशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग (PWD)
प्रवीण मिश्राDM, मऊविशेष सचिव, समाज कल्याण
रमेश रंजनDM, फिरोजाबादअपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद
नेहा जैनविशेष सचिव, IT एवं इलेक्ट्रॉनिक्सMD, केस्को (KESCO)
समीरविशेष सचिव, वित्तविशेष सचिव, IT एवं इलेक्ट्रॉनिक्स व MD यूपी डेस्को
डॉ. अल्का वर्मानिदेशक (प्रशासन), चिकित्सा एवं स्वास्थ्यविशेष सचिव, वित्त
चंद्र शेखरप्रतीक्षारतविशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संस्थान
अवनीश सक्सेनासचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोगविशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक
हरिकेश चौरसियाविशेष सचिव, आयुषसचिव, UP अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
मदन सिंह गर्ब्यालउपाध्यक्ष, कानपुर विकास प्राधिकरणविशेष सचिव, आयुष
अभिनव गोयलCDO, गाजियाबादउपाध्यक्ष, गोरखपुर विकास प्राधिकरण
अजय जैनCDO, लखनऊनगर आयुक्त, गोरखपुर
अंकुर कौशिकCEO, ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरणउपाध्यक्ष, कानपुर विकास प्राधिकरण
सी इंदुमतीविशेष सचिव, चीनी उद्योगनिदेशक, महिला कल्याण UP
वंदना वर्मानिदेशक, महिला कल्याणविशेष सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास
निधि बंसलप्रतीक्षारतनिदेशक (प्रशासन), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
राजेंद्र सिंह द्वितीयविशेष सचिव, समाज कल्याणसदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद प्रयागराज
प्रेम प्रकाशविशेष सचिव, राजस्वसदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद प्रयागराज
जुहेर बिन सगीरविशेष सचिव, सामान्य प्रशासनविशेष सचिव, NRI विभाग
प्रफुल्ल कुमार शर्मासंयुक्त मजिस्ट्रेट, रायबरेलीCDO, लखनऊ
कुमार सौरभसंयुक्त मजिस्ट्रेट, जौनपुरCDO, गाजियाबाद
नेहा ब्याडवालसंयुक्त मजिस्ट्रेट, जालौनCDO, हरदोई
आलोक प्रसादसंयुक्त मजिस्ट्रेट, बहराइचCDO, गाजीपुर
दयानंद प्रसादअपर मेलाधिकारी, प्रयागराजCDO, गोंडा
सान्या छाबड़ाCDO, हरदोईअपर आयुक्त, राज्य कर कानपुर प्रथम
रिंकू सिंह राहीराजस्व परिषद से संबद्धसंयुक्त मजिस्ट्रेट, जालौन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *