नई दिल्ली/कोलकाता (राजधानी न्यूज): चुनावी मौसम में अब खान-पान पर सियासत गरमा गई है। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है, जिसमें वे मछली खाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है और इसे धार्मिक आस्था से जोड़कर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है।
मछली खाते हुए अनुराग ठाकुर का वीडियो वायरल
पश्चिम बंगाल में भाजपा के स्टार प्रचारक के तौर पर रैलियां कर रहे अनुराग ठाकुर का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में:
एक महिला उनसे पूछती है— “अनुराग जी, बंगाल की मच्छी कैसी है?”
इस पर अनुराग ठाकुर मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं— “बहुत स्वादिष्ट!” माना जा रहा है कि बंगाल में टीएमसी के स्थानीय नैरेटिव को टक्कर देने के लिए अनुराग ठाकुर ने ऑन-कैमरा मछली-भात खाया है।
बंगाल चुनाव 2026: ‘मछली पॉलिटिक्स’ शुरू। भगवा गमछा और तिलक में अनुराग ठाकुर ने खाई मछली-चावल। ममता बनर्जी के “BJP आई तो मछली बैन” वाले दावे पर सीधा पलटवार। वीडियो वायरल। #BengalElection2026 #FishPolitics pic.twitter.com/rfxZ6XQLdI
— The Lucknow 360 (@thelucknow360) April 21, 2026
सौरभ भारद्वाज का तंज: “वोट के लिए हनुमान जी का अपमान”
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने इस वीडियो को लेकर अनुराग ठाकुर और भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने ट्वीट (X) कर कहा:
नैपो किड का तमगा: भारद्वाज ने अनुराग ठाकुर को ‘नैपो किड’ (नेपोटिज्म की उपज) करार देते हुए लिखा— “मंगलवार को माथे पर तिलक लगाकर नॉनवेज खा रहा नैपो किड।”
धार्मिक एंगल: उन्होंने भाजपा पर वोट की राजनीति के लिए भगवान के अपमान का आरोप लगाते हुए पूछा— “क्या सिर्फ वोट के लिए वे हनुमान जी का अपमान करने को तैयार हैं?”
गौरतलब है कि सौरभ भारद्वाज इससे पहले बांसुरी स्वराज और अन्य नेताओं के लिए भी ‘नैपो किड’ शब्द का इस्तेमाल कर चुके हैं।
Nepo kid eating non veg with tilak on forehead on Tuesday ?
Just for votes, they r ready to insult Hanuman Ji ? pic.twitter.com/lchaxG66wp
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) April 21, 2026
सोशल मीडिया पर छिड़ा ‘कीबोर्ड वॉर’
वीडियो और सौरभ भारद्वाज के बयान के बाद एक्स (X) पर यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं:
भाजपा के विरोधी: एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा— “केसरिया धारण, मछली पारण।” वहीं दूसरे ने मंगलवार को मांसाहार करने पर आश्चर्य जताया।
सौरभ भारद्वाज पर पलटवार: कुछ यूजर्स ने आप नेता को ही घेर लिया। एक यूजर ने लिखा— “ये वो आदमी कह रहा है जो खुद शुक्रवार को पोर्क (सुअर का मांस) खाता है।”
पश्चिम बंगाल के चुनाव में जहां ‘मछली’ एक सांस्कृतिक पहचान है, वहीं उत्तर भारत की राजनीति में ‘मंगलवार और नॉनवेज’ का मुद्दा भाजपा के लिए गले की फांस बन सकता है।



