ईरान का बड़ा दावा: अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर ‘USS अब्राहम लिंकन’ पर मिसाइल हमला; बेड़े को पीछे हटने पर किया मजबूर

अमेरिकी जंगी जहाज अब्राहम लिंकन

तेहरान/वॉशिंगटन (लाइव): पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच ईरान ने एक सनसनीखेज दावा किया है। ईरानी सेना के मुताबिक, उसकी नौसेना ने अमेरिका के शक्तिशाली जंगी जहाज एयरक्राफ्ट कैरियर ‘USS अब्राहम लिंकन’ पर मिसाइल हमला किया है। ईरान का कहना है कि इस हमले के बाद अमेरिकी बेड़े को अपनी वर्तमान पोजीशन छोड़कर इलाका बदलने पर मजबूर होना पड़ा। हालांकि, अमेरिका की ओर से अभी तक इस दावे पर कोई आधिकारिक पुष्टि या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ईरानी नौसेना प्रमुख शहराम ईरानी ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी सेना ‘कादेर’ क्रूज मिसाइलों से लैस है और अमेरिकी कैरियर स्ट्राइक ग्रुप की हर हरकत पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने साफ किया कि जैसे ही यह बेड़ा ईरानी मिसाइलों की मारक क्षमता (रेंज) के भीतर आएगा, उस पर और भी शक्तिशाली प्रहार किए जाएंगे।

जंग की भयावह तस्वीर: 1,500 मौतें और मासूम बच्चों का कत्लेआम

ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी इस टकराव की कीमत आम नागरिक चुका रहे हैं। युद्ध के ताजा आंकड़ों ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है:

  • हताहत: जंग में अब तक करीब 1,500 लोगों की मौत हो चुकी है और 18,551 से अधिक लोग घायल हैं।

  • मासूमों पर प्रहार: मरने वालों में 8 महीने के बच्चे से लेकर 88 साल के बुजुर्ग तक शामिल हैं। 28 फरवरी को एक स्कूल पर हुए हमले में 168 बच्चों की जान चली गई थी।

  • महिलाओं और स्वास्थ्यकर्मियों पर असर: युद्ध में अब तक 200 महिलाओं की मौत हुई है, जबकि मरीजों की जान बचाने वाले 11 हेल्थ वर्कर्स भी अपनी जान गंवा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *