सुरेश गैस एजेंसी सिधौली में होली पर स्टॉक खत्म, कहा- 1 हज़ार लोगों को 3 दिन बाद मिलेगा सिलेंडर

सुरेश इंण्डेन गैस एजेंसी सिधौली

सिधौली: होली जैसे बड़े त्योहार पर जहां घर-घर में पकवान बनने की तैयारी चल रही है, वहीं रसोई गैस सिलेंडर की कमी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर के कई इलाकों में उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। होली के मौके पर घरों में गुझिया, नमकीन और अन्य पकवान बनाने के कारण गैस की खपत सामान्य दिनों से अधिक रहती है। ऐसे में सप्लाई चेन में जरा सी भी देरी सीधे उपभोक्ताओं को प्रभावित करती है। एजेंसी संचालक का कहना है कि ट्रांसपोर्टेशन में देरी और अचानक बढ़ी मांग के कारण दिक्कत आई है।

सुरेश इंण्डेन गैस एजेंसी सिधौली पर 3 दिन तक नहीं मिलेगी गैस

सुरेश इंण्डेन गैस एजेंसी पर संपर्क करने पर एजेंसी के कर्मचारी सोनू द्वारा बताया गया कि हमारा कल का पैसा वहां पर एडवांस लगा हुआ है, कल के 2 इंडेंट लगे हैं, लगभग 1 हज़ार ग्राहकों की बुकिंग बाकी है। कल शाम में लोड निकला होता तो आज भी होता। पहले कल 3 लोड आए थे, लगभग 900 रिफिल हुई। कल सारा लोड वितरित किया गया।
सूत्रों से जानकारी मिली है कि उपभोक्ताओं का कहना है कि त्योहार से पहले पर्याप्त स्टॉक की व्यवस्था होनी चाहिए थी। कई परिवारों को मजबूरी में इंडक्शन या चूल्हे का सहारा लेना पड़ सकता है। खासकर मध्यम वर्ग और किराए के मकानों में रहने वाले परिवार ज्यादा परेशान नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *