By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Lucknow 360The Lucknow 360The Lucknow 360
  • होम
  • ताज़ा ख़बरें
  • लखनऊ
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • व्यापार
    • टेक्नोलॉजी
  • और देखें
    • नौकरी
    • अपराध
    • मौसम
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • जन मुद्दे
    • विशेष रिपोर्ट
  • खेल
  • संपादकीय
Reading: नोएडा में फैक्ट्री कर्मचारियों का ‘तांडव’: 50 फैक्ट्रियों में तोड़फोड़, 150 गाड़ियाँ फूँकीं; वेतन वृद्धि की मांग पर भड़की हिंसा
Share
Notification
Font ResizerAa
The Lucknow 360The Lucknow 360
Font ResizerAa
  • होम
  • ताज़ा खबरें
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरें
  • देश
    • दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
  • राजनीति
  • खेल
  • विशेष रिपोर्ट
  • व्यापार
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US

© 2026 The Lucknow 360. All Rights Reserved.

Proudly Made by Akshant Media Solution

The Lucknow 360 > उत्तर प्रदेश > नोएडा में फैक्ट्री कर्मचारियों का ‘तांडव’: 50 फैक्ट्रियों में तोड़फोड़, 150 गाड़ियाँ फूँकीं; वेतन वृद्धि की मांग पर भड़की हिंसा
उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंनोएडा (गौतम बुद्ध नगर)

नोएडा में फैक्ट्री कर्मचारियों का ‘तांडव’: 50 फैक्ट्रियों में तोड़फोड़, 150 गाड़ियाँ फूँकीं; वेतन वृद्धि की मांग पर भड़की हिंसा

Desk
Last updated: April 13, 2026 9:26 PM
Desk
1 week ago
Share
दरसन कंपनी के बाहर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी हिंसक हो गए।
SHARE

नोएडा (राजधानी न्यूज): दिल्ली से सटे नोएडा में सोमवार को वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चल रहा कर्मचारियों का आंदोलन हिंसक हो गया। पिछले 3 दिनों (9 अप्रैल) से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी अचानक उग्र हो गए और डंडे-लाठी लेकर सड़कों पर उतर आए। देखते ही देखते नोएडा के फेज-2 समेत करीब 10 औद्योगिक इलाके युद्ध का मैदान बन गए।

Contents
  • कहां और कैसे भड़की हिंसा?
  • पुलिस का एक्शन: आंसू गैस के गोले छोड़े, RAF तैनात
  • योगी सरकार सख्त: “औद्योगिक अशांति पैदा करने वाले सावधान रहें”
  • क्या हैं कर्मचारियों की मुख्य मांगें?

उपद्रवियों ने न केवल फैक्ट्रियों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की, बल्कि 150 से अधिक वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और 50 से अधिक गाड़ियों में आग लगा दी। इस दौरान भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों को भी पलट दिया।

कहां और कैसे भड़की हिंसा?

हिंसा की शुरुआत सबसे पहले फेज-2 इलाके से हुई, जहां मदरसन, ऋचा ग्लोबल और पैरामाउंट जैसी कंपनियों के सैकड़ों कर्मचारी जुटे थे।

विस्तार: फेज-2 के बाद यह आग सेक्टर-57, 40, 60 और 85 तक फैल गई।

मदरसन कंपनी के बाहर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी हिंसक हो गए।
पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च किया।
कर्मचारियों ने पुलिस बल पर पत्थरबाजी की।

डिक्सन कंपनी पर हमला: सेक्टर-85 में उपद्रवियों ने डिक्सन कंपनी का मुख्य गेट तोड़ दिया।

चक्का जाम: प्रदर्शनकारियों ने सेक्टर 1, 15, 62 और DND फ्लाईवे के पास रास्ता जाम कर दिया, जिससे दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर घंटों ट्रैफिक ठप रहा।

पुलिस का एक्शन: आंसू गैस के गोले छोड़े, RAF तैनात

हालात बेकाबू होते देख भारी पुलिस बल के साथ RAF (रैपिड एक्शन फोर्स) और PAC की कंपनियां उतार दी गई हैं। जब भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, तो जवाब में पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पुलिस ने कई उपद्रवियों को हिरासत में लिया है।

बिना लीडर की भीड़: पुलिस के लिए चुनौती यह है कि इस हिंसक प्रदर्शन का कोई चेहरा या नेता नहीं है। इसमें शामिल अधिकांश उपद्रवी 18 से 30 साल के युवा हैं।

हाई-लेवल मॉनिटरिंग: DGP राजीव कृष्ण और ADG (लॉ एंड ऑर्डर) अमिताभ यश कंट्रोल रूम से पल-पल की स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

योगी सरकार सख्त: “औद्योगिक अशांति पैदा करने वाले सावधान रहें”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना की जांच के लिए हाई-लेवल कमेटी का गठन किया है। सीएम ने कहा कि सरकार श्रमिकों के हितों के साथ है, लेकिन कानून हाथ में लेने वालों और औद्योगिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से अफवाहों से बचने की अपील की है।

क्या हैं कर्मचारियों की मुख्य मांगें?

पुलिस के मुताबिक, नोएडा फेज-2 के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित विभिन्न कंपनियों के कर्मचारी पिछले 3 दिनों से वेतन वृद्धि (Salary Hike) की मांग कर रहे थे। सुनवाई न होने और प्रबंधन के अड़ियल रवैये के कारण यह असंतोष हिंसा में बदल गया। फिलहाल पूरे इलाके में धारा-144 लागू कर दी गई है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

महिला आरक्षण अधिनियम-2023 देशभर में लागू: केंद्र ने जारी किया नोटिफिकेशन; आज लोकसभा में वोटिंग और राहुल-शाह की भिड़ंत
Deputy CM ब्रजेश पाठक ने किया 101 बटुकों का सम्मान: बोले- शिखा खींचना महापाप
लखनऊ के विकास नगर में भीषण अग्निकांड: 50 से ज्यादा झुग्गियां राख, 30 सिलेंडरों में ब्लास्ट; 4 बच्चों की मौत की आशंका
लखनऊ में बाबा का बुलडोजर ‘फुल स्पीड’ में! 155 बीघा पर कटी अवैध कॉलोनियां मिट्टी में मिलीं
Doordarshan Lucknow को मिला नया नेतृत्व: कमलेश कुमार गुप्ता ने संभाली कार्यालय अध्यक्ष व अभियांत्रिकी प्रमुख की जिम्मेदारी
TAGGED:ADG Amitabh Yash Law and OrderBreaking News Noida Violence 2026.Delhi Noida DND Flyway JamDGP Rajiv Krishna Noida UpdateDixon Company Sector 85 AttackIndustrial Unrest Noida NewsNoida Factory Workers Protest ViolenceNoida Industrial Area Curfew UpdateNoida Phase 2 Industrial RiotPAC RAF Deployed Noida Sector 57Police Clash With Workers NoidaSalary Hike Protest Noida Todaythelucknow360newsupdateVehicles Burnt Noida ProtestYogi Adityanath High Level Committee Noida
Share This Article
Facebook Email Print
Share
Previous Article लीजेंड्री सिंगर आशा भोसले को हार्ट अटैक: मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती; हालत गंभीर
Next Article बिहार में सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री: ‘नीतीश युग’ का अंत; सीएम पद से इस्तीफा देकर बोले— ‘जहां तक हो सका काम किया’
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Lucknow 360" is a digital news platform india, based in Lucknow. Focused on credible, factual, and ground-based journalism.
The platform delivers timely news, in-depth reports, and public-interest stories, covering local, regional, and national issues with editorial responsibility and journalistic integrity.

  • अपराध
  • खेल
  • जन मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • विशेष रिपोर्ट
  • राय / संपादकीय
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Editorial Ethics Policy
  • Disclaimer
  • DMCA

Find Us on Socials

© 2026 The Lucknow 360. All Rights Reserved. Proudly Made by Akshant Media Solution

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?