By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Lucknow 360The Lucknow 360The Lucknow 360
  • होम
  • ताज़ा ख़बरें
  • लखनऊ
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • व्यापार
    • टेक्नोलॉजी
  • और देखें
    • नौकरी
    • अपराध
    • मौसम
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • जन मुद्दे
    • विशेष रिपोर्ट
  • खेल
  • संपादकीय
Reading: UP Police के हाफ एनकाउंटर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बताया शार्टकट प्रमोशन से प्रेरित; SP, SSP और कमिश्नर पर कार्यवाई की चेतावनी
Share
Notification
Font ResizerAa
The Lucknow 360The Lucknow 360
Font ResizerAa
  • होम
  • ताज़ा खबरें
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरें
  • देश
    • दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
  • राजनीति
  • खेल
  • विशेष रिपोर्ट
  • व्यापार
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US

© 2026 The Lucknow 360. All Rights Reserved.

Proudly Made by Akshant Media Solution

The Lucknow 360 > अपराध > UP Police के हाफ एनकाउंटर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बताया शार्टकट प्रमोशन से प्रेरित; SP, SSP और कमिश्नर पर कार्यवाई की चेतावनी
अपराधउत्तर प्रदेश

UP Police के हाफ एनकाउंटर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बताया शार्टकट प्रमोशन से प्रेरित; SP, SSP और कमिश्नर पर कार्यवाई की चेतावनी

Desk
Last updated: January 31, 2026 11:06 AM
Desk
2 months ago
Share
इलाहाबाद हाईकोर्ट
SHARE

उत्तर प्रदेश में पुलिस के तथाकथित ‘हाफ एनकाउंटर’ तरीके को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तीखी नाराजगी जताई है। जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस अरुण कुमार देशवाल की पीठ ने कहा कि कुछ अधिकारी केवल तारीफ, समय से पहले प्रमोशन और सोशल मीडिया पर वाहवाही पाने के लिए अनावश्यक रूप से गोली चला रहे हैं। अदालत ने साफ किया कि अगर एनकाउंटर मामलों में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का पालन नहीं हुआ तो संबंधित जिले के एसपी, एसएसपी और पुलिस कमिश्नर को व्यक्तिगत रूप से अदालत की अवमानना का दोषी माना जाएगा। कोर्ट ने दो टूक कहा कि आरोपी को सजा देने का अधिकार केवल न्यायपालिका के पास है, पुलिस के नहीं, और लोकतांत्रिक व्यवस्था में कानून संविधान के मुताबिक चलता है, किसी व्यक्तिगत सोच के आधार पर नहीं।

Contents
  • जमानत सुनवाई में उठा मामला, गोली चलाने पर सवाल
  • PUCL मामले का हवाला, छह सख्त गाइडलाइंस जारी

जमानत सुनवाई में उठा मामला, गोली चलाने पर सवाल

यह टिप्पणी उस मामले में आई जिसमें एक आरोपी को पुलिस फायरिंग में गंभीर चोटें आई थीं, जबकि किसी भी पुलिसकर्मी के घायल होने का रिकॉर्ड सामने नहीं था। अदालत ने कहा कि इससे हथियार के इस्तेमाल की आवश्यकता और उसकी अनुपातिकता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। कोर्ट ने यह भी नोट किया कि कई मामलों में जानबूझकर आरोपी के घुटने के नीचे गोली मार दी जाती है, ताकि उसे ‘हाफ एनकाउंटर’ कहा जाए और बहादुरी का श्रेय लिया जा सके। अदालत के अनुसार कानून की नजर में यह तरीका पूरी तरह अस्वीकार्य है।

PUCL मामले का हवाला, छह सख्त गाइडलाइंस जारी

हाईकोर्ट ने पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज बनाम महाराष्ट्र राज्य (2014) के फैसले का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके बावजूद उत्तर प्रदेश में बार-बार नियमों की अनदेखी हो रही है। इसी के साथ कोर्ट ने छह अहम निर्देश जारी किए—एनकाउंटर में गंभीर चोट लगने पर एफआईआर अनिवार्य होगी, जांच सीबीसीआईडी या वरिष्ठ स्तर की टीम करेगी, घायल आरोपी को तत्काल इलाज मिलेगा और फिटनेस के बाद मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज होगा। पूरी जांच रिपोर्ट अदालत को भेजी जाएगी और जांच पूरी होने तक आउट ऑफ टर्न प्रमोशन या वीरता पुरस्कार नहीं दिए जाएंगे। कोर्ट ने साफ कहा कि कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी भी हाल में नहीं दी जा सकती।

UGC के नए नियमों पर SUPREME रोक; कोर्ट ने कहा- दुरुपयोग का ख़तरा
अमेठी में DCM ने मारी महिला को टक्कर, मौत: पुलिस की तत्परता से खुला जाम
सुरेश गैस एजेंसी सिधौली में होली पर स्टॉक खत्म, कहा- 1 हज़ार लोगों को 3 दिन बाद मिलेगा सिलेंडर
लखनऊ में UGC के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र; बोले- एक रहेंगे, सेफ रहेंगे
अमेठी में होली के दौरान 7 की मौत, 11 घायल; परिवारों की खुशियां मातम में बदलीं
TAGGED:Allahabad High Court OrderHalf EncounterPUCL CaseSupreme Court GuidelinesUP Police EncounterUttar Pradesh News
Share This Article
Facebook Email Print
Share
Previous Article अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी से मांगा हिंदू होने का प्रमाण; CM को दिया 40 दिन का अल्टीमेटम
Next Article पहली बार रविवार को पेश हुआ देश का बजट; निर्मला सीतारमण 9वीं बार पेश कर रही हैं, जनता की उम्मीदें आसमान पर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Lucknow 360" is a digital news platform india, based in Lucknow. Focused on credible, factual, and ground-based journalism.
The platform delivers timely news, in-depth reports, and public-interest stories, covering local, regional, and national issues with editorial responsibility and journalistic integrity.

  • अपराध
  • खेल
  • जन मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • विशेष रिपोर्ट
  • राय / संपादकीय
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Editorial Ethics Policy
  • Disclaimer
  • DMCA

Find Us on Socials

© 2026 The Lucknow 360. All Rights Reserved. Proudly Made by Akshant Media Solution

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?