By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Lucknow 360The Lucknow 360The Lucknow 360
  • होम
  • ताज़ा ख़बरें
  • लखनऊ
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • व्यापार
    • टेक्नोलॉजी
  • और देखें
    • नौकरी
    • अपराध
    • मौसम
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • जन मुद्दे
    • विशेष रिपोर्ट
  • खेल
  • संपादकीय
Reading: लखनऊ में UGC के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र; बोले- एक रहेंगे, सेफ रहेंगे
Share
Notification
Font ResizerAa
The Lucknow 360The Lucknow 360
Font ResizerAa
  • होम
  • ताज़ा खबरें
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरें
  • देश
    • दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
  • राजनीति
  • खेल
  • विशेष रिपोर्ट
  • व्यापार
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US

© 2026 The Lucknow 360. All Rights Reserved.

Proudly Made by Akshant Media Solution

The Lucknow 360 > उत्तर प्रदेश > लखनऊ में UGC के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र; बोले- एक रहेंगे, सेफ रहेंगे
उत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

लखनऊ में UGC के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र; बोले- एक रहेंगे, सेफ रहेंगे

Desk
Last updated: January 28, 2026 5:38 PM
Desk
2 months ago
Share
SHARE

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) से जुड़े नए नियमों के विरोध में छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र पंचायत के बैनर तले बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के पास एकत्र हुए और सरकार से नियमों को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के अध्यक्ष शिवम पांडे ने किया। हाथों में तख्तियां लेकर छात्र “यूजीसी रोल बैक करो” और “एक हैं तो सुरक्षित हैं” जैसे नारे लगाते नजर आए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रस्तावित प्रावधान छात्रों के बीच समानता के बजाय विभाजन को बढ़ावा देंगे और विश्वविद्यालय परिसरों का माहौल प्रभावित होगा।

Contents
  • छात्रों का आरोप, कैंपस का माहौल बिगाड़ेंगे नियम
  • ‘छात्र हित में नहीं फैसला’, प्रदर्शनकारियों की सरकार से अपील

छात्रों का आरोप, कैंपस का माहौल बिगाड़ेंगे नियम

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शिवम पांडे ने कहा कि नए नियम छात्रों में अविश्वास और टकराव की भावना पैदा कर सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि नीति बनाने से पहले जमीनी हालात और शैक्षणिक संस्थानों की वास्तविक जरूरतों को समझना जरूरी है। प्रदर्शन में शामिल डॉ. आकाश सिंह ने कहा कि किसी भी तरह का नियम समाज में दूरी बढ़ाने वाला नहीं होना चाहिए। छात्र पंचायत के नेताओं ने सवाल उठाया कि भेदभाव की स्थिति में कार्रवाई की प्रक्रिया क्या होगी और क्या सभी वर्गों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित किया जाएगा। उनका कहना था कि शिक्षा के केंद्र राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने चाहिए और सरकार को छात्रों की चिंताओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

‘छात्र हित में नहीं फैसला’, प्रदर्शनकारियों की सरकार से अपील

छात्रों ने सरकार से मांग की कि सभी वर्गों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए संतुलित नीति बनाई जाए। छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन सौंपने की बात कही और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। राजधानी की सड़कों पर हुआ यह विरोध प्रदर्शन फिलहाल शांतिपूर्वक संपन्न हुआ, लेकिन शिक्षा नीति को लेकर चल रही बहस ने प्रदेश की राजनीति में नई हलचल जरूर पैदा कर दी है।

HC से अविमुक्तेश्वरानंद को बड़ी राहत: बटुकों से यौन शोषण केस; गिरफ्तारी पर रोक के साथ जमानत; मीडिया में बयानबाजी पर पाबंदी
लखनऊ में ‘Digital Arrest’ का खौफनाक खेल: रिटायर्ड JE से 1.17 करोड़ की ठगी; 73 दिनों तक बंधक बनाकर वसूले पैसे
वरिष्ठ पत्रकार नवलकांत की किताब “जाँबाज़ राजा दिग्विजय सिंह” का हुआ प्रमोशन: विधायक शलभ मणि त्रिपाठी सहित कई गणमान्य रहे मौजूद
दीदी का ‘मास्टरस्ट्रोक’: बंगाल चुनाव के लिए 291 योद्धा मैदान में, 74 विधायकों की छुट्टी कर ममता ने चौंकाया
Lucknow Metro का बड़ा कदम: दूसरे फेज के साथ देश के टॉप-10 नेटवर्क में होगी एंट्री; कानपुर और आगरा को पछाड़ा
TAGGED:Education PolicyHazratganj DemonstrationStudent AgitationStudent PanchayatUGC Protest LucknowUniversity Grants CommissionUttar Pradesh News
Share This Article
Facebook Email Print
Share
Previous Article शंकराचार्य विवाद पर बरेली सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा; अलंकार अग्निहोत्री बोले– जान को खतरा, बंधक बनाकर गाली दी
Next Article UGC के नए नियमों पर SUPREME रोक; कोर्ट ने कहा- दुरुपयोग का ख़तरा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Lucknow 360" is a digital news platform india, based in Lucknow. Focused on credible, factual, and ground-based journalism.
The platform delivers timely news, in-depth reports, and public-interest stories, covering local, regional, and national issues with editorial responsibility and journalistic integrity.

  • अपराध
  • खेल
  • जन मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • विशेष रिपोर्ट
  • राय / संपादकीय
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Editorial Ethics Policy
  • Disclaimer
  • DMCA

Find Us on Socials

© 2026 The Lucknow 360. All Rights Reserved. Proudly Made by Akshant Media Solution

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?