By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Lucknow 360The Lucknow 360The Lucknow 360
  • होम
  • ताज़ा ख़बरें
  • लखनऊ
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • व्यापार
    • टेक्नोलॉजी
  • और देखें
    • नौकरी
    • अपराध
    • मौसम
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • जन मुद्दे
    • विशेष रिपोर्ट
  • खेल
  • संपादकीय
Reading: राज्यसभा में विदाई की बेला: खड़गे के लतीफों और पीएम की नसीहतों के बीच 59 सांसदों को दी गई विदाई
Share
Notification
Font ResizerAa
The Lucknow 360The Lucknow 360
Font ResizerAa
  • होम
  • ताज़ा खबरें
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरें
  • देश
    • दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
  • राजनीति
  • खेल
  • विशेष रिपोर्ट
  • व्यापार
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US

© 2026 The Lucknow 360. All Rights Reserved.

Proudly Made by Akshant Media Solution

The Lucknow 360 > देश > राज्यसभा में विदाई की बेला: खड़गे के लतीफों और पीएम की नसीहतों के बीच 59 सांसदों को दी गई विदाई
देशराजनीति

राज्यसभा में विदाई की बेला: खड़गे के लतीफों और पीएम की नसीहतों के बीच 59 सांसदों को दी गई विदाई

Desk
Last updated: March 18, 2026 12:57 PM
Desk
1 week ago
Share
राज्यसभा में पीएम मोदी
SHARE

New Delhi: देश की उच्च सदन राज्यसभा में बुधवार का दिन बेहद भावुक और दिलचस्प रहा। अप्रैल से जुलाई के बीच रिटायर हो रहे 59 सांसदों को सदन में विदाई दी गई। इस फेहरिस्त में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, उपसभापति हरिवंश और रामदास आठवले जैसे दिग्गज शामिल रहे। विदाई समारोह के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जबरदस्त जुगलबंदी देखने को मिली। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में सदन का माहौल हल्का कर दिया, तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदा हो रहे सदस्यों के अनुभवों को देश के लिए अमूल्य धरोहर बताया।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा की ओर इशारा करते हुए एक ऐसा तंज कसा कि पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा। खड़गे ने कहा, “देवगौड़ा जी, मुझे समझ नहीं आता कि आपको क्या हुआ? आपने (सियासी) मुहूर्त तो हमारे साथ देखा था, लेकिन शादी मोदी जी के साथ कर ली।” खड़गे का इशारा देवगौड़ा की पार्टी JDS के भाजपा के साथ गठबंधन की ओर था। खड़गे यहीं नहीं रुके, उन्होंने शरद पवार की वापसी पर खुशी जताई और विदा हो रहे साथियों के लिए एक शेर भी पढ़ा— “विदाई तो है दस्तूर जमाने का पुराना, अपनी छाप कुछ ऐसे छोड़ जाना कि हर कोई गाए तुम्हारा तराना।”

पीएम मोदी ने संसद को बताया ‘ओपन यूनिवर्सिटी’, बोले— ‘राजनीति में कभी पूर्ण विराम नहीं होता’

खड़गे के भाषण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन को संबोधित किया। पीएम ने खड़गे द्वारा की गई अपेक्षाओं का जवाब देते हुए एक प्रेरक संदेश दिया। उन्होंने कहा, “कर्म ऐसा करो मन में जहां से गुजरे तुम्हारी रजनी, उधर से तुमको सलाम आए।” पीएम ने संसद को एक ‘ओपन यूनिवर्सिटी’ (खुला विश्वविद्यालय) करार दिया, जहाँ हर सदस्य कुछ न कुछ सीखकर निकलता है। उन्होंने कहा कि यहाँ से विदा हो रहे सांसदों का अनुभव हमारे राष्ट्रीय जीवन का स्थायी हिस्सा बना रहेगा।

प्रधानमंत्री ने सांसदों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि राजनीति के सफर में कभी ‘पूर्ण विराम’ नहीं होता, भविष्य हमेशा आपका इंतजार कर रहा है। गौरतलब है कि विदा होने वाले 59 सदस्यों में से शरद पवार और रामदास आठवले जैसे नेता फिर से चुनकर सदन में वापस आ रहे हैं, लेकिन कई पुराने चेहरों की कमी सदन को खलेगी। उत्तर प्रदेश से जुड़े सांसदों ने भी इस विदाई समारोह में अपनी यादें साझा कीं। सदन के सभापति ने सभी सदस्यों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके विधायी योगदान की सराहना की।

सोने-चांदी की कीमतों में 40 साल की सबसे बड़ी गिरावट: सोना ₹1.40 लाख और चांदी ₹2.19 लाख पर पहुंची; 24 दिन में भारी क्रैश
अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी से मांगा हिंदू होने का प्रमाण; CM को दिया 40 दिन का अल्टीमेटम
Budget 2026 Highlights: FM ने की 10 अहम घोषणाएं, देश की तस्वीर बदलने की तैयारी
सावधान! घर के पास गैस पाइपलाइन है और PNG कनेक्शन नहीं लिया, तो 90 दिन में बंद हो जाएगा LPG सिलेंडर
सदन में लौटी रौनक, 8 सांसदों का निलंबन खत्म; कागज उछालने के आरोप में बजट सत्र से किए गए थे बाहर
TAGGED:Delhi PoliticsHarivansh Rajya SabhaHD Deve GowdaIndian Parliament NewsIndian Politics 2026Kharge ShayariKharge vs Deve GowdaMallikarjun KhargeNational News TodayParliament Session Update.PM Modi QuotesPM Modi SpeechPolitical News HindiRajya Sabha Farewell 2026Rajya Sabha MPs RetirementRamdas AthawaleSansad TVSharad PawarUP Rajya Sabha MPsUpper House Retirement
Share This Article
Facebook Email Print
Share
Previous Article North Korea में कैसे होते हैं चुनाव: Kim Jong Un को मिले 99.93% वोट, 1957 के बाद पहली बार सामने आया 0.07% का ‘रहस्यमयी’ विरोध
Next Article लखनऊ में ‘इंटरनेशनल टेरर’ का खेल: म्यांमार के आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले 3 यूक्रेनी धरे गए, NIA का बड़ा एक्शन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Lucknow 360" is a digital news platform india, based in Lucknow. Focused on credible, factual, and ground-based journalism.
The platform delivers timely news, in-depth reports, and public-interest stories, covering local, regional, and national issues with editorial responsibility and journalistic integrity.

  • अपराध
  • खेल
  • जन मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • विशेष रिपोर्ट
  • राय / संपादकीय
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Editorial Ethics Policy
  • Disclaimer
  • DMCA

Find Us on Socials

© 2026 The Lucknow 360. All Rights Reserved. Proudly Made by Akshant Media Solution

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?