By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Lucknow 360The Lucknow 360The Lucknow 360
  • होम
  • ताज़ा ख़बरें
  • लखनऊ
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • व्यापार
    • टेक्नोलॉजी
  • और देखें
    • नौकरी
    • अपराध
    • मौसम
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • जन मुद्दे
    • विशेष रिपोर्ट
  • खेल
  • संपादकीय
Reading: नोरा फतेही पर भारी पड़ा ‘सरके चुनर’ का डांस: यूपी के शाही मुफ्ती ने जारी किया फतवा, बोले- ‘गुनाह-ए-कबीरा’ के लिए मिलेगा दर्दनाक दंड
Share
Notification
Font ResizerAa
The Lucknow 360The Lucknow 360
Font ResizerAa
  • होम
  • ताज़ा खबरें
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरें
  • देश
    • दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
  • राजनीति
  • खेल
  • विशेष रिपोर्ट
  • व्यापार
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US

© 2026 The Lucknow 360. All Rights Reserved.

Proudly Made by Akshant Media Solution

The Lucknow 360 > अलीगढ़ > नोरा फतेही पर भारी पड़ा ‘सरके चुनर’ का डांस: यूपी के शाही मुफ्ती ने जारी किया फतवा, बोले- ‘गुनाह-ए-कबीरा’ के लिए मिलेगा दर्दनाक दंड
अलीगढ़उत्तर प्रदेशराजनीति

नोरा फतेही पर भारी पड़ा ‘सरके चुनर’ का डांस: यूपी के शाही मुफ्ती ने जारी किया फतवा, बोले- ‘गुनाह-ए-कबीरा’ के लिए मिलेगा दर्दनाक दंड

Desk
Last updated: March 19, 2026 8:01 PM
Desk
7 days ago
Share
नोरा फतेही के गाने पर हुआ बवाल
SHARE

अलीगढ़/कन्नौज (यूपी): बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने “सरके चुनर तेरी सरके” को लेकर अब उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से नोरा के खिलाफ ‘फतवा’ जारी हो गया है। मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इफराहीम हुसैन ने इस गाने और इसमें नोरा के नृत्य को ‘अश्लील’ और ‘बेहयाई’ फैलाने वाला करार दिया है। मुफ्ती ने दो-टूक कहा है कि नोरा फतेही ने एक मुस्लिम पृष्ठभूमि से होने के बावजूद इस तरह के कृत्य में शामिल होकर ‘गुनाह-ए-कबीरा’ (बड़ा पाप) किया है, जिसके लिए उन्हें ‘दर्दनाक दंड’ मिलेगा।

मुफ्ती इफराहीम

मुफ्ती इफराहीम ने कुरान शरीफ की सूरह नूर का हवाला देते हुए कहा कि जो लोग समाज में अश्लीलता फैलाते हैं, उनके लिए दुनिया और आखिरत दोनों में कठोर सजा की चेतावनी दी गई है। उन्होंने इस गाने को ‘वूमेंस डे’ के संदेश का अपमान बताते हुए कहा कि एक तरफ हम महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं और दूसरी तरफ ऐसी फिल्में नौजवानों की सामाजिक मर्यादा को खत्म कर रही हैं।

संजय दत्त और नोरा को महिला आयोग का समन: 24 मार्च को पेशी, सेंसर बोर्ड और गूगल इंडिया को भी नोटिस

फतवे से पहले ही इस गाने पर कानूनी शिकंजा कसना शुरू हो गया था। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने गाने के बोल और दृश्यों को ‘यौन संकेतों’ वाला मानते हुए एक्ट्रेस नोरा फतेही, एक्टर संजय दत्त, प्रोड्यूसर वेंकट के. नारायण और डायरेक्टर किरण कुमार को नोटिस जारी किया है। आयोग ने सभी आरोपियों को 24 मार्च को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है। चेतावनी दी गई है कि यदि वे उपस्थित नहीं हुए तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विवाद इतना बढ़ गया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी इस मामले में दखल दिया है। आयोग ने सेंसर बोर्ड, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और गूगल इंडिया से जवाब तलब किया है। भारी विरोध और कानूनी दबाव के चलते मंगलवार को इस गाने को यूट्यूब और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म से आधिकारिक तौर पर हटा दिया गया है। यूपी के कई मुस्लिम संगठनों ने भी इस फतवे का समर्थन करते हुए फिल्म के बहिष्कार की अपील की है।


मुख्य विवरण:

  • एक्ट्रेस: नोरा फतेही (फिल्म: केडी- द डेविल)।

  • विवादित गाना: “सरके चुनर तेरी सरके”।

  • कार्रवाई: यूपी के शाही मुफ्ती का फतवा और NCW का नोटिस।

  • तारीख: 24 मार्च (महिला आयोग में पेशी)।

बॉलीवुड में ‘अश्लीलता’ पर कंगना का करारा वार: नोरा फतेही के गाने पर मचा ऐसा बवाल कि मेकर्स को मांगनी पड़ी माफी
लखनऊ ईदगाह में अखिलेश यादव ज़िन्दाबाद के नारे: संभल में बांधी काली पट्टी, भारी भीड़
India US Trade Deal पर सियासी घमासान; पीयूष गोयल बोले- ‘Silent Diplomacy’ से घटे टैरिफ
नसीमुद्दीन सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में अखिलेश का ‘सियासी प्रहार’, बोले- सिलेंडर के दाम और गड्ढों ने जनता का जीना मुहाल कर दिया
रामनवमी पर योगी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश में 2 दिन की छुट्टी; 26 और 27 मार्च को बंद रहेंगे दफ्तर और बैंक
TAGGED:Aligarh News UpdateBollywood News TodayCensorship India 2026.KD The Devil MovieMuslim Personal Darul IftaNational Commission for WomenNora Fatehi Fatwa UPNora Fatehi News HindiPrashant Tripathi NewsReligious Fatwa Nora FatehiSanjay Dutt NCW NoticeSarake Chunar Song ControversyShahi Mufti AligarhSocial Media Viral News
Share This Article
Facebook Email Print
Share
Previous Article अमेठी में पत्रकारों की बस के वीडियो पर सवाल उठाना पड़ा भारी, ‘द पब्लिक साइड’ पोर्टल के संचालक समेत 3 पर FIR
Next Article भारत में 21 मार्च को EID 2026: UP और हैदराबाद में नहीं दिखा चांद, 30 रोजों के बाद शनिवार को मनेगा जश्न
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Lucknow 360" is a digital news platform india, based in Lucknow. Focused on credible, factual, and ground-based journalism.
The platform delivers timely news, in-depth reports, and public-interest stories, covering local, regional, and national issues with editorial responsibility and journalistic integrity.

  • अपराध
  • खेल
  • जन मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • विशेष रिपोर्ट
  • राय / संपादकीय
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Editorial Ethics Policy
  • Disclaimer
  • DMCA

Find Us on Socials

© 2026 The Lucknow 360. All Rights Reserved. Proudly Made by Akshant Media Solution

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?