By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Lucknow 360The Lucknow 360The Lucknow 360
  • होम
  • ताज़ा ख़बरें
  • लखनऊ
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • व्यापार
    • टेक्नोलॉजी
  • और देखें
    • नौकरी
    • अपराध
    • मौसम
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • जन मुद्दे
    • विशेष रिपोर्ट
  • खेल
  • संपादकीय
Reading: धर्मनगरी में अधर्म! मां गंगा की गोद में इफ्तार ‘बिरयानी पार्टी’, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही एक्शन में पुलिस
Share
Notification
Font ResizerAa
The Lucknow 360The Lucknow 360
Font ResizerAa
  • होम
  • ताज़ा खबरें
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरें
  • देश
    • दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
  • राजनीति
  • खेल
  • विशेष रिपोर्ट
  • व्यापार
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US

© 2026 The Lucknow 360. All Rights Reserved.

Proudly Made by Akshant Media Solution

The Lucknow 360 > उत्तर प्रदेश > धर्मनगरी में अधर्म! मां गंगा की गोद में इफ्तार ‘बिरयानी पार्टी’, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही एक्शन में पुलिस
उत्तर प्रदेशराजनीति

धर्मनगरी में अधर्म! मां गंगा की गोद में इफ्तार ‘बिरयानी पार्टी’, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही एक्शन में पुलिस

Desk
Last updated: March 17, 2026 11:48 PM
Desk
1 week ago
Share
गंगा में इफ्तार
SHARE

काशी: धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में सोमवार की शाम उस वक्त तनावपूर्ण हो गई जब गंगा की लहरों के बीच एक नाव पर इफ्तार पार्टी का वीडियो सामने आया। आरोप है कि इस दौरान न केवल मजहबी आयोजन किया गया, बल्कि आस्था की प्रतीक मां गंगा के बीचो-बीच चिकन बिरयानी परोसी गई। जैसे ही यह वीडियो फेसबुक और व्हाट्सएप पर तैरने लगा, वाराणसी के हिंदूवादी संगठनों और भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। आनन-फानन में पुलिस ने मोर्चा संभाला और महज 8 घंटे के भीतर इस ‘नाव वाली इफ्तार’ में शामिल 14 लोगों को सलाखों के पीछे भेज दिया।

पूरा मामला अस्सी घाट से नमो घाट के बीच का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, कुछ युवकों ने एक बड़ी नाव बुक की और उस पर भारी मात्रा में खाने-पीने का सामान लेकर सवार हो गए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि नाव पर पहले नमाज पढ़ी गई और फिर खजूर-फलों से रोजा खोला गया। विवाद तब बढ़ा जब एक दूसरे वीडियो में लोग बड़े पतीलों से निकालकर कुछ खाते दिखे। भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने पुलिस को दी शिकायत में दावा किया कि नाव पर खुलेआम चिकन बिरयानी खाई गई और उसके अवशेष (हड्डियां) पवित्र गंगा जल में फेंके गए। उन्होंने इसे करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर सीधा प्रहार बताते हुए नाव चालक का लाइसेंस रद्द करने की भी मांग की है।

मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी झाड़ा पल्ला, बोले- ‘इफ्तार कोई पिकनिक नहीं, ये जाहिलों की हरकत है’

इस विवाद ने तब नया मोड़ ले लिया जब खुद मुस्लिम समुदाय के जिम्मेदार लोगों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की। अंजुमन इंतजामिया मसाजिद, बनारस के संयुक्त सचिव एसएम यासीन ने बेहद सख्त लहजे में इस घटना को ‘जाहिलाना’ करार दिया। उन्होंने साफ कहा कि इस्लाम में इफ्तार एक शुद्ध धार्मिक अनुष्ठान है, इसे नाव पर बैठकर पिकनिक की तरह मनाना पूरी तरह गलत है। यासीन ने सवाल उठाया कि इफ्तार के तुरंत बाद मगरिब की नमाज अनिवार्य होती है, ऐसे में नाव पर इस तरह का ढोंग करना सिर्फ मजहब को बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने आक्रोश जताते हुए कहा कि ऐसे ही ‘जाहिल’ लोग दूसरों को उंगली उठाने का मौका देते हैं।

वाराणसी पुलिस ने इस मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि रजत जायसवाल की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दो विशेष टीमें गठित की गईं, जिन्होंने छापेमारी कर अब तक 14 आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या यह महज एक गलती थी या फिर काशी की शांति भंग करने के लिए जानबूझकर किया गया कोई प्रयोग। फिलहाल घाटों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है और नाविकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे अपनी नावों पर किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित गतिविधि न होने दें।


अमेठी में होली के दौरान 7 की मौत, 11 घायल; परिवारों की खुशियां मातम में बदलीं
अमेठी में पत्रकारों की बस के वीडियो पर सवाल उठाना पड़ा भारी, ‘द पब्लिक साइड’ पोर्टल के संचालक समेत 3 पर FIR
लखनऊ ईदगाह में अखिलेश यादव ज़िन्दाबाद के नारे: संभल में बांधी काली पट्टी, भारी भीड़
सीएम योगी की रवि किशन से चुटकी- “तैयार रहें, 2029 में आपकी सीट पर कोई महिला कर सकती है दावेदारी
लखनऊ में गूँजी पूर्व सैनिकों की हुंकार: अधिवेशन में बनी अधिकारों और सम्मान की नई रणनीति
TAGGED:14 Arrested in KashiAnjuman Intezamia MasjidAssi GhatBJYM Rajat JaiswalBoat License CancellationChicken Biryani in GangaGanga Pollution CaseGanga River ControversyHindu SentimentsIftar Controversy VideoKashi Latest NewsKashi NewsKashi VishwanathMeat in GangaNamo GhatReligious HarmonySM Yasin StatementSocial Media Viral VideoSpiritual Capital VaranasiUP PoliceUttar Pradesh CrimeVaranasi Administration.Varanasi Boat IftarVaranasi Police ActionYogi Adityanath
Share This Article
Facebook Email Print
Share
Previous Article नसीमुद्दीन सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में अखिलेश का ‘सियासी प्रहार’, बोले- सिलेंडर के दाम और गड्ढों ने जनता का जीना मुहाल कर दिया
Next Article लखनऊ में बाबा का बुलडोजर ‘फुल स्पीड’ में! 155 बीघा पर कटी अवैध कॉलोनियां मिट्टी में मिलीं
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Lucknow 360" is a digital news platform india, based in Lucknow. Focused on credible, factual, and ground-based journalism.
The platform delivers timely news, in-depth reports, and public-interest stories, covering local, regional, and national issues with editorial responsibility and journalistic integrity.

  • अपराध
  • खेल
  • जन मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • विशेष रिपोर्ट
  • राय / संपादकीय
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Editorial Ethics Policy
  • Disclaimer
  • DMCA

Find Us on Socials

© 2026 The Lucknow 360. All Rights Reserved. Proudly Made by Akshant Media Solution

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?