By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Lucknow 360The Lucknow 360The Lucknow 360
  • होम
  • ताज़ा ख़बरें
  • लखनऊ
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • व्यापार
    • टेक्नोलॉजी
  • और देखें
    • नौकरी
    • अपराध
    • मौसम
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • जन मुद्दे
    • विशेष रिपोर्ट
  • खेल
  • संपादकीय
Reading: उन्नाव में बिना बुकिंग सिलेंडर को डिलीवर बताया: अमर शहीद सतीश चंद्र गैस एजेंसी का मामला, जिला पूर्ति अधिकारी बोले- ग़लती हो गई
Share
Notification
Font ResizerAa
The Lucknow 360The Lucknow 360
Font ResizerAa
  • होम
  • ताज़ा खबरें
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरें
  • देश
    • दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
  • राजनीति
  • खेल
  • विशेष रिपोर्ट
  • व्यापार
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US

© 2026 The Lucknow 360. All Rights Reserved.

Proudly Made by Akshant Media Solution

The Lucknow 360 > उत्तर प्रदेश > उन्नाव में बिना बुकिंग सिलेंडर को डिलीवर बताया: अमर शहीद सतीश चंद्र गैस एजेंसी का मामला, जिला पूर्ति अधिकारी बोले- ग़लती हो गई
उत्तर प्रदेशउन्नावजन मुद्दे

उन्नाव में बिना बुकिंग सिलेंडर को डिलीवर बताया: अमर शहीद सतीश चंद्र गैस एजेंसी का मामला, जिला पूर्ति अधिकारी बोले- ग़लती हो गई

Desk
Last updated: March 20, 2026 8:28 PM
Desk
1 week ago
Share
SHARE

उन्नाव (प्रशांत त्रिपाठी): उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में सरकारी सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडरों की ‘ब्लैक मार्केटिंग’ का एक ऐसा शातिर खेल सामने आया है, जिसने डिजिटल इंडिया के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। करोवन मोड़ स्थित ‘सतीश चंद्र गैस सर्विस’ पर आरोप है कि यहाँ उपभोक्ताओं की बिना किसी मांग या बुकिंग के ही उनके नाम की रसीदें काट दी जा रही हैं और सूत्रों का कहना है गोदाम से सिलेंडरों को सीधे ‘ब्लैक मार्केट’ (कालाबाजारी) में खपाया जा रहा है। सूत्रों की पड़ताल में इस संगठित भ्रष्टाचार के चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं।

बिना बुकिंग के गैस डिलीवरी मैसेज (स्क्रीनशॉट)

फोन पर आ रहा सिलेंडर डिलीवरी का मैसेज: “आपका सिलेंडर डिलीवर हो गया है!”
हैरानी की बात यह है कि जिन उपभोक्ताओं ने महीनों से गैस सिलेंडर बुक ही नहीं किया, उनके मोबाइल फोन पर अचानक संदेश (Message) टपक रहे हैं कि— “आपका सिलेंडर सफलतापूर्वक डिलीवर कर दिया गया है।”
क्या है सच्चाई: उपभोक्ता घर पर खाली सिलेंडर लिए बैठा है, जबकि एजेंसी के रिकॉर्ड में उसका कोटा खत्म दिखाया जा चुका है।

 कैसे हो रहा खेल: एजेंसी संचालक और कर्मचारी पर मिलीभगत कर सिस्टम में बैक-एंड से रसीद जनरेट करने का आरोप है। बिना बुकिंग के रसीद कटना इस बात का प्रमाण है कि एजेंसी के पास उपभोक्ताओं का डेटा और लॉगिन एक्सेस असुरक्षित है या काली कमाई का जुगाड़ है?

जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा- ग़लती हो गई
जिला पूर्ति अधिकारी राज बहादुर सिंह उन्नाव ने बताया कि गलती से हो गया है,उपभोक्ता के लिए सिलेंडर की व्यवस्था करवा देंगे। पीड़ित उपभोक्ता का कहना है कि मेरी गैस बिना जानकारी के एजेंसी धारक ब्लैक में सेल कर रहे है।

ब्लैक में ‘सीलिंग’ और ऊंचे दामों पर बिक्री का आरोप
सूत्रों का दावा है कि इन ‘कागजी तौर पर डिलीवर’ हो चुके सिलेंडरों को ऊंचे दामों पर व्यावसायिक होटलों, ढाबों और अवैध रिफिलिंग करने वालों को बेचा जा रहा है। एक तरफ आम जनता अपनी बारी का इंतजार कर रही है, वहीं दूसरी तरफ गैस सर्विस में ‘बिना लाइन और बिना बुकिंग’ के सिलेंडरों की ब्लैक में सीलिंग (बिक्री) की जा रही है। यह न केवल उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी है, बल्कि सरकार को मिलने वाले राजस्व और सब्सिडी की भी खुली चोरी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दावा है कि प्रदेश में गैस की कोई कमी नहीं है। कालाबाजारी या जमाखोरी करने वालों पर कठोरतम कार्यवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। रसोई गैस की कमी से संबंधित अफवाहों से बचें।

यदि कोई वितरक एजेंसी अथवा निजी व्यक्ति कालाबाजारी या जमाखोरी करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

आपकी सरकार हर परिस्थिति…

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 12, 2026


प्रशासन की नाक के नीचे ‘ब्लैक मार्केटिंग’ का सिंडिकेट

यह गंभीर वित्तीय अनियमितता का मामला है। नियमतः बिना ‘कंज्यूमर रिक्वेस्ट’ के रसीद कटना असंभव है, लेकिन यहाँ खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
क्या खाद्य एवं रसद विभाग के पास इन फर्जी मैसेजों की कोई ट्रैकिंग है?
क्या जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) ने कभी सतीश चंद्र गैस सर्विस के स्टॉक और बुकिंग रजिस्टर का मिलान किया है?
उपभोक्ताओं के नाम पर कट रही इन फर्जी रसीदों का पैसा आखिर किसकी जेब में जा रहा है?

इस घोटाले के शिकार कई उपभोक्ता अब लामबंद हो रहे हैं। ‘निपुण भारत समाचार’ के पास उन फर्जी मैसेजों और रसीदों के साक्ष्य मौजूद हैं, जो इस ‘गैस माफिया’ के काले कारनामों को उजागर करते हैं। ‘निपुण भारत समाचार’ का कहना है कि हमारी टीम बहुत जल्द इन सबूतों के साथ जिलाधिकारी और संबंधित गैस कंपनी के उच्चाधिकारियों से जवाब तलब करेगी। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह भ्रष्टाचार आम जनता के चूल्हे और जेब पर भारी पड़ता रहेगा।

HC से अविमुक्तेश्वरानंद को बड़ी राहत: बटुकों से यौन शोषण केस; गिरफ्तारी पर रोक के साथ जमानत; मीडिया में बयानबाजी पर पाबंदी
लखनऊ ईदगाह में अखिलेश यादव ज़िन्दाबाद के नारे: संभल में बांधी काली पट्टी, भारी भीड़
अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी से मांगा हिंदू होने का प्रमाण; CM को दिया 40 दिन का अल्टीमेटम
अयोध्या में राष्ट्रपति का ‘शक्ति वंदन’: राम मंदिर के शिखर पर स्थापित हुआ 150 किलो का ‘श्रीराम यंत्र’, खिल उठी रामनगरी
नोरा फतेही पर भारी पड़ा ‘सरके चुनर’ का डांस: यूपी के शाही मुफ्ती ने जारी किया फतवा, बोले- ‘गुनाह-ए-कबीरा’ के लिए मिलेगा दर्दनाक दंड
TAGGED:Black Marketing of Gas CylinderCorruption in UnnaoDigital India FraudDSO Unnao Raj Bahadur SinghFake Gas Delivery MessageGas Agency License Cancellation.Gas Mafia UnnaoGas Subsidy FraudPrashant Tripathi Unnao NewsSatish Chandra Gas Service UnnaoUnnao District AdministrationUnnao Gas ScamUnnao News HindiUP Food and Logistics Department
Share This Article
Facebook Email Print
Share
Previous Article अयोध्या में राष्ट्रपति का ‘शक्ति वंदन’: राम मंदिर के शिखर पर स्थापित हुआ 150 किलो का ‘श्रीराम यंत्र’, खिल उठी रामनगरी
Next Article अमेठी में पत्रकारों की बस के वीडियो पर सवाल उठाना पड़ा भारी, ‘द पब्लिक साइड’ पोर्टल के संचालक समेत 3 पर FIR
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Lucknow 360" is a digital news platform india, based in Lucknow. Focused on credible, factual, and ground-based journalism.
The platform delivers timely news, in-depth reports, and public-interest stories, covering local, regional, and national issues with editorial responsibility and journalistic integrity.

  • अपराध
  • खेल
  • जन मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • विशेष रिपोर्ट
  • राय / संपादकीय
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Editorial Ethics Policy
  • Disclaimer
  • DMCA

Find Us on Socials

© 2026 The Lucknow 360. All Rights Reserved. Proudly Made by Akshant Media Solution

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?